मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

बीसलपुर (पीलीभीत)।

थाना दियोरिया कला ग्राम नूरानपुर क्षेत्र के निवासी बाबा सर्वेश्वरदास चेला बाबा मोहन दास उर्फ छलिया बाबा ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है।

पीड़ित के अनुसार, श्री ठाकुरजी महाराज विराजमान मंदिर की कृषि भूमि ग्राम रसूलपुर में स्थित है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी विवाद होने पर बाबा द्वारा थाना दियोरिया में शिकायत दी जा चुकी है।

बाबा सर्वेश्वरदास ने आरोप लगाया कि ग्राम नूरानपुर कोतवाली दियोरिया कला के गया प्रसाद पुत्र नत्थू लाल, गोबर्धन पुत्र रामलाल, अन्तराम पुत्र छेदालाल, मनखुशीराम पुत्र रामलाल, मेवाराम पुत्र देवीराम, रामप्रकाश पुत्र भज्जू लाल, श्रीकृष्ण पुत्र छोटे लाल, रामवीर पुत्र ताराचंद, उमाशंकर पुत्र मिश्रीलाल, उमराय पुत्र छोटे लाल, कन्हई पुत्र नन्हकू लाल व हरीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुड़िया ता० पसगवां व रामदास पुत्र सियाराम निवासी ग्राम नौगवां उर्फ नबीनगर व धर्मेंद्र पुत्र रामप्रताप निवासी ग्राम पकड़िया बिन्दुआ कोतवाली दियोरिया कला श्री ठाकुरजी महाराज की भूमि पर अवैधानिक रूप से कब्जा करना चाहते हैं। उपरोक्त गयाप्रसाद आदि रामू चेला रामभूषणदास निवासी ग्राम कलना मधवुनी बिहार को मंदिर पर कब्जा करने की नियत से बुलाकर लाये हैं। उपरोक्त रामू गुण्डा व बदमाश किश्म का व्यक्ति है, इसलिये स्थान बदलता रहता है तथा घूम-घूमकर मंदिरों की जमीन पर कब्जा व धन वसूली करने का इसका कार्य है। अपने पास तमंचा रखता है। उपरोक्त रामू अपने साथ तीन चार बदमाश किश्म के अज्ञात गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच जब वह मंदिर पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट का प्रयास किया, जिससे उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, जिससे उनकी जान-माल को खतरा बना हुआ है। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की भी बात कही गई है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मंदिर की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

(ब्यूरो चीफ लुकमान खान) पीलीभीत

Post a Comment

0 Comments