सुलतानपुर। जिले के बेलहरी रेवारी गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रणविजय यादव उर्फ ‘हीरो’ की 18वीं पुण्यतिथि भावुक माहौल में मनाई। वर्ष 2008 में नेताजी मुलायम सिंह यादव की नजरबंदी के विरोध में जंतर-मंतर पर आत्मदाह करने वाले हीरो की शहादत को सपा नेताओं ने नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतरौलिया विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि हीरो की कुर्बानी समाजवादी आंदोलन की प्रेरणा है और यह कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर अन्याय, महंगाई और किसानों-युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
सभा को सांसद राम भुआल निषाद, पूर्व विधायक अनूप संडा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव की अध्यक्षता में हुई सभा में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

0 Comments
Comments