महर्षि कश्यप जागृति सेवा समिति पीलीभीत द्वारा आयोजित किया गया महर्षि कश्यप जयंती समारोह कार्यक्रम*


 महर्षि कश्यप की जय घोष से गूंज उठा सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल*

पीलीभीत 

जनपद पीलीभीत में सृष्टि के रचयिता कहे जाने वाले सप्त ऋषियों में से एक महा ऋषि कश्यप जयंती का भव्य आयोजन सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ यह कार्यक्रम महर्षि कश्यप जागृति सेवा समिति पीलीभीत के तत्वाधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय हीरालाल कश्यप पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्रीमती कंचन कश्यप दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तराखंड उपस्थिति रही कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापक दीनानाथ कश्यप के द्वारा की गई वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल कुमार कश्यप के द्वारा किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री एवं मंत्री उत्तराखंड से आई श्रीमती कंचन कश्यप के द्वारा भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्चन किये 

मंच से सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं में एडवोकेट सोमपाल कश्यप एवं राजेंद्र प्रसाद कश्यप हरिओम कश्यप एवं ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूरनपुर अध्यक्ष रामनिवास कश्यप ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट होकर तथा समाज में आने वाली पीढ़ी को शिक्षित एवं सशक्त बनाने में अपना योगदान देंने पर जोर दिया तथा समाज में व्याप्त नशा मुक्ति पर भी विशेष जोर दिया मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड से पहुंची राज्य मंत्री श्रीमती कंचन कश्यप ने महिलाओं के योगदान को समाज हित में महत्वपूर्ण बताया वहीं दूसरी तरफ पूर्व राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप के द्वारा कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद दिया गया तथा समाज को एकजुट होकर रहने की प्रेरणा दी गई तथा समाज में व्याप्त तमाम प्रकार की बुराइयों को दूर कर एक होकर समाज में एक दूसरे का सहयोग करते हुए प्यार एवं भाईचारे के साथ समाज में पिछड़े हुए लोगों को आगे बढ़ाने की बात पर जोर दिया गया तथा बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारी बनाने के लिए भी प्रेरणा दी गई सभी लोगों ने पूर्व राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस मौके पर सुखलाल कश्यप सुरेश कश्यप डॉक्टर रजनीश कश्यप महेंद्र कश्यप विकास कश्यप एडवोकेट घनश्याम कश्यप सहित कश्यप समाज के तमाम गणमान्य उपस्थित रहे

(ब्यूरो चीफ लुकमान खान) पीलीभीत

Post a Comment

0 Comments