सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुर पूरे शुक्ल में बीती रात लगभग 1 बजे शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई है।जिससे कई घर जलकर राख हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार सुमित यादव पुत्र हरिप्रसाद यादव के घर पर शार्ट सर्किट होने से आग लगी। जिसकी चपेट में सुमित यादव के अलावा हरकेश यादव व मुकेश यादव पुत्र इंद्रमणि यादव की पूरी घर गृहस्थी जलकर राख हो गई।
ग्रामीणो नें फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड 3:30 बजे यानी लगभग ढाई घंटे बाद पहुंची।
तब तक कई घर जलकर राख हो चुके थे।
ग्रामीणों की मदद से किसी तरीके से आग पर काबू पाया गया। सुमित यादव की भैंस व पड़वा भी आग की चपेट में आने से जल गए हैं जिसका इलाज चल रहा है।
रात्रि में ही ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
अग्नि पीड़ितों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने व देने का भरोसा दिलाया।
इस हादसे में अनाज, नगदी,जेवर व जरूरी कागजात जल गये है। देर रात लगी आग से कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
जय प्रकाश सिंह
हलियापुर बल्दीराय सुल्तानपुर

0 Comments
Comments