सेंट्रो कार की टक्कर से 7 साल की बच्ची घायल,वलीपुर प्रधान रेस्टोरेंट के बगल भीषण सड़क हादसा, कर चालक हुआ फरार!



 *ब्रेकिंग न्यूज़* 
सुल्तानपुर-बल्दीराय क्षेत्र के वलीपुर बाजार में सुबह 7 बजे महताब पुत्र रमजान निवासी दाऊदपुर की पुत्री उम्र लगभग 7 वर्ष बताई जा रही है वो सुबह अरबी पढ़कर घर वापस आ रही थी तभी सुल्तानपुर की तरफ से तेज रफ़्तार आ रही सेंट्रो कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसा इतना भीषण था की लोग हैरान रह गए और बच्ची को उठाने में लग गए। मौके का फायदा उठाते हुए कार चालक गाडी लेकर फरार हो गया।
आनन फानन में बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए बच्ची को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।खोज बीन के बाद सीसीटीवी कैमरे से गाडी नंबर मिला। गाड़ी का नम्बर DL3CAB1234 है। जिसकी सुचना चौकी वलीपुर में दे दी गई है। चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments