बल्दीराय क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से छप्पर की सरिया में आग लग गई। आग की चपेट में आकर रमेश मौर्य की एक भैंस की मौत हो गई, जबकि एक गाय व बछड़ा झुलस गए।
आग लगने से सरिया में रखा गेहूं, चावल, सरसों और भूसा जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में पीड़ित परिवार को लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर
.jpg)
0 Comments
Comments