भोपाल में सांसद गणेश सिंह की मुख्यमंत्री से मुलाकात, विकास और आस्था से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा


 भोपाल। सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद Ganesh Singh ने आज भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav से सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, धार्मिक पर्यटन और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सांसद ने मुख्यमंत्री को मां शारदा लोक मैहर एवं चित्रकूट वनवासी रामलोक के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

बैठक में रामवन गमन पथ के निर्धारण तथा उससे जुड़े तीर्थ स्थलों के समग्र विकास पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस कार्य के लिए विशेषज्ञों का एक अध्ययन दल गठित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों का सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सांसद ने गेहूं, चना और मसूर की खरीदी जल्द शुरू कराने की मांग की। साथ ही, उन्होंने भावांतर योजना को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इंडिया की सोच बुलंद के लिए राहुल गुलशन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments