सुल्तानपुर मे बनेगा नया वृहद गो-संरक्षण केंद्र, शासन स्तर से मिली हरी झंडी

बल्दीराय तहसील के बहेरी (पड़रे) व खारा में भूमि चिन्हांकन के निर्देश, निर्माण कार्यदायी संस्था भी तय*

सुल्तानपुर जनपद में गो-संरक्षण को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन के ताजा आदेशों के अनुसार, जनपद में नवीन वृहद गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बल्दीराय तहसील अंतर्गत विकास खंड धनपतगंज के ग्राम बहेरी (पड़रे) और ग्रामसभा खारा में गो-संरक्षण केंद्र निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन और पुनर्ग्रहण के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी बल्दीराय को निर्देशित किया गया है कि वह शीघ्र उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रमाण-पत्र सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

वहीं, शासन स्तर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गो-संरक्षण केंद्रों के निर्माण हेतु “कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (उत्तर प्रदेश जल निगम)” को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कुल 5 नए गो-संरक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के धनपतगंज ब्लाक को ही , दो केंद्र शामिल हैं।

निर्देशों में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

    शासन के उक्त पहल से, MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पशुओं के लिए यह बृहद गोशाला वरदान साबित होगा ।तो वहीं खारा ग्राम प्रधान दिव्यराज सिंह और पड़रे प्रधान प्रतिनिधि मो०अरशद ने सराहनीय प्रयास के लिए वि ०परि०सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह और शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।इस पहल से आवारा पशुओं की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही गो-संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर

Post a Comment

0 Comments