दो मवेशी की मौत एक मवेशी घायल
सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रैंचा के पूरे हरबंस में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव के निवासी छोटे लाल कोरी के घर की महिलाएं खाना बना रही थी तेज हवा से चूल्हे से उठी चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटों ने राम उजागिर की गौशाला को भी नहीं छोड़ा, जहां बंधी तीन गायें बुरी तरह झुलस गईं। इनमें से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मौके पर पहुंचे लेखपाल द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया गया है। फिलहाल प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
जय प्रकाश सिंह
हलियापुर बल्दीराय सुल्तानपुर
.jpg)
0 Comments
Comments