सुलतानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र के धम्मौर मंडल अंतर्गत ग्राम विकना में मंगलवार को अजय सिंह अधियार के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलता है और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, रमा कान्त त्रिपाठी, मनबोध सिंह, रंग बहादुर सिंह, राजेश सिंह, संतोष शर्मा, के.के. यादव, डॉ. हौसिला सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों के इस मानवीय प्रयास की सभी ने सराहना की
0 Comments
Comments