नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान बना छलावा*


*नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान।*

*गरीबों को करता परेशान अमीरों को देता है अभयदान।।*

सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 09 दुकानदारों और पथ विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए 8500 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि भारी मात्रा में छोटे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित सामग्री जब्त की गई। अतिक्रमण हटाओ टीम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व अनूप कुमार भारती, लिपिक दिनेश सिंह व मानस नारायण सिंह आदि ने छोटे दुकानदारों (जैसे चाट और खोमचे वाले) की दुकान के सामने थोड़ा सा भी पॉलीथिन आदि का अतिक्रमण दिखा उसे तोड़ फोड़ कर अपनी गाड़ी में लाद लिया और जुर्माना भी लगाया। (तोड़ फोड़ और सामान लादने की फोटो संलग्न है।)

 *दूसरी तरफ वही अतिक्रमण हटाओ टीम बसअड्डे पर स्थापित अवंतिका जैसे बड़े प्रतिष्ठान के सामने घुटने टेक दिए और खड़े हो कर जगनेटर हटवा रहे थे। जबरा मारे रोवय न देय को भी चरितार्थ कर रहे थे।* वीडियो संलग्न है।

 *नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज को सभी दुकानदारों के लिए एक विधान रखना चाहिए। छोटे दुकानदारों की दुकान के सामने लगी पन्नी और स्टूल उतना ही कीमती होता है जितना बड़े बड़े दुकानदारों के दुकान के आगे खड़े जगनेटर।*

*नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज द्वारा इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दोहरे व्यवहार के बारे में पूछने पर कोई सकारात्मक उत्तर नहीं दिया गया।*

छोटे छोटे दुकानदारों ने अधिशासी अधिकारी की टीम द्वारा अपने साथ हो रहे भेदभाव को देखकर कह रहे थे...... 

*शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है!*

*जिस डाल पे अकड़ के बैठे हो वो टूट भी सकती है!!*

*तरुणमित्र*

Post a Comment

0 Comments