🆕 सहारनपुर ब्रेकिंग...
*नववर्ष 2026: संकल्प, सेवा और समृद्धि का वर्ष...*.
नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मण्डल व जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि नववर्ष 2026 मण्डल के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास, अनुशासन एवं नवाचार के साथ सेवा के नए मानक स्थापित किए जाएंगे। नागरिकों का सहयोग प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति है। नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्ममंथन, नवसंकल्प और सामूहिक प्रगति का अवसर है। वर्ष 2026 को अनुशासन, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख प्रशासनिक संस्कृति को और सुदृढ़ करने का वर्ष बनाया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि नववर्ष 2026 के लिए प्रशासन का संकल्प संवेदनशील, पारदर्शी और परिणाम देने वाला प्रशासन सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक महत्व
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments