भूमि विवाद में युवक की हत्या, उन्नाव में मौरावां के पारा गांव में सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार


एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई, जिसमें इंद्रबहादुर उर्फ बहादुर (35) की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, इंद्रबहादुर उर्फ बहादुर (पुत्र स्व० भगवानदीन गौतम) का गांव के ही तेजबहादुर और सोहन पुत्र मेड़ीलाल के घर के सामने सहन की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम यह विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर खूनी संघर्ष में बदल गया।

बता दें कि आरोप है कि तेजबहादुर और सोहन पुत्र मेड़ीलाल ने धारदार कुल्हाड़ी से इंद्रबहादुर के सिर पर हमला कर दिया। हमले में इंद्रबहादुर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल इंद्रबहादुर को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौरावां थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। मृतक इंद्रबहादुर की बहन गुड़िया ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले भी थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों का गांव में आतंक है और यदि पुलिस ने पहले ही कार्रवाई की होती तो शायद उनके भाई की जान बच सकती थी। क्षेत्राधिकारी पुरवा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में धारा 690,103 वीएनएस की धारा में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

लवकुश कश्यप की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments