हलियापुर कांग्रेस कार्यालय में आयोजन, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

 

कड़ाके की ठंड में कांग्रेस ने किया कंबल वितरण

हलियापुर (अमेठी)।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 07 जनवरी 2026, बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, हलियापुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी के निर्देशों तथा अमेठी सांसद के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम में बबन द्विवेदी (ब्लॉक प्रभारी कांग्रेस), विजय पासी (पूर्व विधायक पद प्रत्याशी), अजय सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस), राधेश्याम (पूर्व विधायक कांग्रेस), भागवत तिवारी (डीह न्याय पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी), ज्ञान प्रकाश शुक्ला सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। ठंड के मौसम में इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और राहत देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments