सुल्तानपुर।
किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड सुल्तानपुर में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने सख्त कार्रवाई की है। उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने मिल के महाप्रबंधक (जीएम) राजेंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। गन्ना विकास समिति के चेयरमैन शिवपाल सिंह गांधी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि किसान सहकारी चीनी मिल सुल्तानपुर में महाप्रबंधक द्वारा नियमों को दरकिनार कर मनमाने प्रशासनिक निर्णय लिए गए। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025–26 में मिल की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए शासन से प्राप्त धनराशि का समुचित उपयोग नहीं किया गया और मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं।
0 Comments
Comments