समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक इसौली विधानसभा में संपन्न*

*चौमुखी विकास के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर*

बल्दीराय सुल्तानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड बल्दीराय के पारा बाजार के निकट ग्राम सभा बस्तौली में 05 जनवरी 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने की। इसी के साथ उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों से अपील की कि पार्टी से सभी वर्गों को जोड़ने का काम मजबूती के साथ करें।

बैठक के मुख्य अतिथि इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां रहे। अपने संबोधन में उन्होंने इसौली विधानसभा के चौमुखी विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, बिजली सड़क जैसी जनता की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज को बुलंद करते हुए निरंतर विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और मजबूती से कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विधानसभा महासचिव रियाज अहमद खां ने पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने से संबंधित फॉर्म-6 भरवाने को लेकर विस्तारपूर्वक बिंदुवार जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं को पी 0डी0 ए0 के फार्मूले के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।इस बैठक का आयोजन बी0 एल0 ए0 वीर बहादुर द्वारा किया गया।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी तनवीर भाई, श्रीराम यादव, पूर्व हेड मास्टर राम अवध यादव, संजीव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव, रामकुमार यादव, कुन्नू भाई, जिला सचिव रामचंद्र यादव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष श्री देवीदीन कोरी, लुकमान भाई, रमेश यादव, अजय, अनवर भाई,जोन प्रभारी बद्रीनाथ यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्रांतिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments