बीबीडी यूनिवर्सिटी में अमेठी की कृतिका सिंह ने किया टॉप

 


बी ए एल एल बी में मिला गोल्ड मेडल

कूरेभार / सुलतानपुर।अमेठी जिले के तहसील क्षेत्र मुसाफिरखाना के गाजनपुर देवारिया गांव की कृतिका सिंह ने बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी, लखनऊ में आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कृतिका, डॉ अरुणेश सिंह की पुत्री हैं। डॉ अरुणेश सिंह वर्तमान में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं।

विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय बी ए एल एल बी पाठ्यक्रम में कृतिका ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

परिजनों ने बताया कि कृतिका ने कठिन परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों ने भी कृतिका को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments