मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण*

 

 अयोध्या


 जहां पर उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

*मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के प्रवास एंव मन्दिर तक सुगम आवागमन तथा कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था व सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए*

साथ साथ श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। 

उन्होंने तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल तथा महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। *ब्यूरो रिपोर्ट*

इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments