कादीपुर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य एकता यात्रा गुरुवार

 


दिनांक – 20 नवंबर 2025 | समय – प्रातः 10 बजे | स्थान – जूनियर हाईस्कूल मैदान, कादीपुर

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रखर वक्ता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय धर्मपाल सिंह जी करेंगे तथा तत्पश्चात सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

यात्रा जूनियर हाईस्कूल मैदान से शुरू होकर पटेल चौक – अम्बेडकर पार्क – तहसील तिराहा होते हुए पुनः जूनियर हाईस्कूल मैदान में पहुंचेगी, जहां इसका समापन एवं विशाल जनसभा का आयोजन होगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के यात्रा संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री घनश्याम चौहान ने सभी सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्त्ताओं एवं बंधुओं से कार्यक्रम में समय से उपस्थिति की अपील की है।

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार पटेल को सामूहिक नमन।

इंडिया की सोच बुलंद से सुल्तानपुर जिला रिपोर्टर सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments