उन्नाव में युवक की तालाब में डूबकर मौत, कई घंटे बाद शव मिला, सुबह घर से निकला था, लौट नहीं



एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर में मंगलवार दोपहर एक युवक तालाब में डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नीरज निषाद पुत्र लक्ष्मण निषाद, निवासी आजाद नगर, गंगाघाट के रूप में हुई है।


बता दे कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि वह तालाब में उतर गया और कुछ ही देर में गहरे पानी में समा गया। उसके साथी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह डूब चुका था। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगाघाट थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घंटों की तलाश के बाद गोताखोरों ने तालाब के अंदर से नीरज का शव बाहर निकाला। गंगाघाट थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी है 


लवकुश कश्यप की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments