रागढ़ ओपी क्षेत्र में एक बार फिर बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। कोयला माफिया खुलेआम कोयला खनन कर जिला प्रशासन को चुनौती दे रहा है। बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस मिलीभगत से काले कारोबार को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है वही भूतगाड़िया कपूरगड़ा में अवैध कोयला माईनस की मुहाने को साफ सफाई की गई है बोरागढ़ ओपी क्षेत्र के भूतगाड़िया कपूरगड़ा के ईट भट्टा के जंगल मे बीसीसीसील के खदान के बंद मुहाने को दिनदहाडे खोलकर कोयला चोरो ने जेसीबी से लगाकर खुदाई कर अवैध कोयला जमा करने का मामला प्रकाश में आया है । स्थानीय लोगो को कहना है कि शाम ढलते ही कोयला चोरो का दल जेसीबी के माध्यम से कोयला की निकासी कर ट्रैक्टर एवम ट्रक में लोड कर कोयला की ढुलाई की जा रही है धंधे में धनबाद झरिया के कोयला माफिया पूरी तरह से संलिप्त है कोयला चोरो का दल अपनी मोटी कमाई का हिस्सा स्थानीय थाना एव सफेद पोस नेताओं को दिया जाता है जिस कारण अवैध कोयला निकासी का विरोध नही किया जाता है ।



0 Comments
Comments