छठ पर उन्नाव से आश्चर्यजनक तस्वीरे, छठ का त्यौहार मनाने वाले श्रद्धालुओं और उपासकों की भीड़ उमड़ी


एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां ऐसा माना जाता है कि छठ की शुरुआत बिहार प्रदेश से हुई थी, लेकिन बिहार से लगभग 650 किलोमीटर दूर उन्नाव की तस्वीर छठ त्यौहार के मौके पर आश्चर्य में डाल देती है। यहां जिला प्रशासन, नगर पालिका ने जहां एक तरफ गंगा घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्था की, वहीं दूसरी तरफ छठ का त्यौहार मनाने वाले श्रद्धालुओं और उपासकों की भीड़ उमड पड़ी। श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी, क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या महिलाएं क्या जवान सभी जय छठी मैया के जयकारा लगाकर छठ का त्यौहार मनाते नजर आए, महिलाएं सुपों में भगवान सूर्य देव को अर्पण करने वाले में छठ का प्रसाद लेकर, जहां भगवान सूर्य देव को अर्ध देती नजर आई वहीं खातों पर छत से जुड़े हुए गानों ने बिल्कुल माहौल बना दिया चारों तरफ आतिशबाजी भी होती नजर आई है।

बाइट- सुशील कुमार गोंड( एडीएम)


लवकुश कश्यप की रिपोर्ट 



Post a Comment

0 Comments