फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार


फतेहगढ़। जनपद फतेहगढ़ में अवैध आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कादरीगेट पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने चार बोरियों में रखी हुई 7.5 किलोग्राम गंधक और 43 किलोग्राम पोटाश जैसी ज्वलनशील सामग्री बरामद की। यह सामग्री अवैध रूप से आतिशबाजी और अन्य विस्फोटक बनाने के लिए रखी गई थी।

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ थाना कादरीगेट पर विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध विस्फोटक कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments