बताया जा रहा है कि महिला किसी मामले की पैरवी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतका के नाना ने कोर्ट के कर्मचारियों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 4 महीने पहले ही नातिन की नौकरी लगी थी। उसने अपनी मां को कॉल करके सब बताया था।
नाना के मुताबिक, उनकी नातिन ने सुसाइड नहीं किया। छठी मंजिल से फेंककर उसकी हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

0 Comments
Comments