थाना राजेशपुर क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर एक सड़क हादसे में चार दोस्त घायल हो गए। ये सभी राजेशपुर क्षेत्र में एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना देर रात थाना राजेशपुर क्षेत्र के गाजीपुर के पास हुई, जहाँ कई बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। जिससे दो बाइक पर सवार युवा घायल हो गए।
घायलों में राजेशपुर कस्बे के शैलेन्द्र के पुत्र सोनू यादव (25) भी शामिल हैं, जिनका 18 अक्टूबर को जन्मदिन था। उनके जन्मदिन की पार्टी राजेशपुर के एक निजी स्कूल में आयोजित की गई थी।
हादसे में सोनू के साथ विकास और विशाल भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें एम्बुलेंस से लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, किसी भी घायल ने हेलमेट नहीं पहना था और आशंका है कि उन्होंने शराब का सेवन भी किया था
विकास के छोटे भाई उदय प्रताप ने बताया कि उनके बड़े भाई सोनू के जन्मदिन की पार्टी में गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
एक अन्य घायल का इलाज राजेशपुर में ही एक निजी चिकित्सक के पास किया गया

0 Comments
Comments