फर्रुखाबाद के शुकरुल्लापुर में केमिकल फैक्ट्री मैं लगी भीषण आग 8 से 10 किलोमीटर के अंतर में फैला प्रदूषण व तेज धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जनपद के शुकरुल्लापुर के पास स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में इसने विशाल रूप ले लिया, जिसकी लपटें करीब 1 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर:
सूचना मिलते ही दमकल (फायर ब्रिगेड) की कई गाड़ियां और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँच गए। आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
यातायात हुआ प्रभावित:
भीषण आग और सुरक्षा कारणों को देखते हुए, यातायात प्रबंधन के लिए दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है

0 Comments
Comments