लापरवाही पर SP चारु निगम का एक्शन
बल्दीराय सुल्तानपुर
बल्दीराय थाना क्षेत्र के टडरसा मजरा ऐंजर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल सिकंदर सिंह की इलाज के दौरान अयोध्या में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देहली बाजार चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने चौकी इंचार्ज पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की है। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच जारी है और अन्य दोषियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि सिकंदर सिंह को गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अयोध्या रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
.jpg)
0 Comments
Comments