पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर बुधवार को भारतीय वायुसेना का एयर शो शुरू हो गया।


 *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*

आसमान में सुखोई, जैगुआर और मिराज लड़ाकू विमान हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पहुंचकर मार्शल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सेना की तैयारियों को परखने और अलर्ट बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी सफाई दी।वहीं,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान की मंत्री राजभर ने कड़ी निंदा की।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी और लंभुआ एसडीएम प्रीति जैन मौजूद रहीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments