बल्दीराय/सुलतानपुर
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पूरे तुलसीराम तिवारी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन सप्तम दिवस पर परीक्षित मोक्ष एवं सुदामा चरित के मार्मिक प्रसंगों के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय शिवेश शास्त्री जी महाराज ने सुदामा चरित का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सच्ची मित्रता और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजा, गुरु और मित्र के पास कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए।
कथा के दौरान उन्होंने सुदामा की दीन-हीन स्थिति, उनकी पत्नी के त्याग और अटूट विश्वास का हृदयस्पर्शी चित्रण किया। उन्होंने बताया कि सुदामा बिना कुछ मांगे ही भगवान श्रीकृष्ण से मिलने गए, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि प्रभु अंतर्यामी हैं और बिना मांगे ही अपने भक्तों की सभी आवश्यकताएं पूर्ण करते हैं।
कथा व्यास ने सुदामा और उनकी पत्नी के संवाद, द्वारपालों से वार्तालाप तथा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सुदामा का स्वागत, चरण पखारने और उन्हें अपने आसन पर बैठाने का प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। नरोत्तमदास कृत सुदामा चरित की पंक्तियों का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, रामिश चंद्र पांडेय एडवोकेट, जिला संघ चालक डॉ. अवधेश त्रिपाठी, सुरेश चंद्र पांडेय, घनश्याम तिवारी, अमरनाथ तिवारी, रामजीत तिवारी, पत्रकार प्रवीण तिवारी, भाजपा नेता अवधेश दुबे, प्रदीप पांडेय, राम शरण सिंह, सिद्धनाथ तिवारी, राजेश तिवारी, ज्ञान मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजेन्द्र प्रसाद तिवारी एवं श्रीमती मोती देवी ने व्यासपीठ की आरती उतारकर सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर

0 Comments
Comments