गुरु स्वामी अरुणा नंद सरस्वती जी महराज
बल्दीराय क्षेत्र के केवटली में अक्षय द्वितीय पर हुआ भव्य कार्यक्रम
बल्दीराय सुलतानपुर
बल्दीराय तहसील के पूरे हरिहर तिवारी, केवटली गांव में रविवार को आयोजित इस समारोह में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय परशुराम सेना के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष जी.पी. तिवारी ने की।
समारोह में ब्रह्मऋषि आलोक पुरी एवं स्वामी अरुणानंद सरस्वती सहित कई संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों ने अपने प्रवचनों में भगवान परशुराम के जीवन मूल्यों, धर्म रक्षा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा को विस्तार से बताया।
विशेष रूप से “पिता की आज्ञा सर्वोपरि” संदेश पर जोर देते हुए संतों ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें परिवार में अनुशासन, आज्ञाकारिता और सम्मान की सीख देता है, जो आज के समाज में अत्यंत प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना बल्दीराय प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
जय प्रकाश सिंह हलियापुर बल्दीराय हलियापुर

0 Comments
Comments