सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डोभियारा गांव में रमज़ान माह के 25वें रोज़े के अवसर पर ग्राम प्रधान निर्मल सिंह द्वारा रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।इफ्तार कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।इफ्तार से पहले सभी ने मुल्क में अमन-चैन,भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। कार्यक्रम में महिला और पुरुषों सहित सैकड़ों लोगों ने रोज़ा खोलकर एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं।इफ्तार कार्यक्रम में डोभियारा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर

0 Comments
Comments