सुल्तानपुर
पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, संगठन को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा अभियान।*
*होली मिलन कार्यक्रम में भी हुए शामिल,लोगों से की स्नेहिल मुलाकात।*
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी क्षेत्र में लोगों से मिलते नजर आए। सबसे पहले वे कटका मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अभियान कार्यक्रम में शामिल होने कटका बाजार स्थित भारद्वाज मैरिज लॉन पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कटका मंडल के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महाअभियान से भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा। आप लोग पार्टी को मजबूत करिए। सरकार द्वारा जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ पात्रों तक जरूर पहुंचाएं। सरकार की जो भी नीतियां हैं, उन्हें जन जन तक बताएं ताकि घर घर पार्टी का परचम लहराया जा सके। इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा,दान बहादुर तिवारी, अशोक तिवारी, वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल बहादुर मिश्रा (बाबा), जिला संयोजक आईटी विभाग संजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा (पूर्व सांसद प्रतिनिधि), जिला संयोजक आईटी विभाग आलोक तिवारी, मिंटू सिंह (सुभाष सिंह) प्रधान, महामंत्री राजेश पाण्डेय, धर्मेंद्र बहादुर प्रिंस, राम भवन, कौशल किशोर पाण्डेय, अतुल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चतुर्वेदी, जिला संयोजक शिक्षक शिक्षक संस्थान प्रकोष्ठ विवेक पाण्डेय,मंडल प्रभारी विनोद पाण्डेय , रामलली तिवारी, प्रियंका सिंह, पल्लवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
यहां के बाद विधायक विनोद सिंह चुनहा स्थित पारिजात मैरिज लॉन पहुंचे और पिछड़ा वर्ग द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे और लोगों से स्नेहिल मुलाकात की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को होली की बधाई दी, साथ ही सबको साथ ले चलने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनहित मुद्दों के निस्तारण के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इस मौके पर जानकी साहू,रघुनाथ पाल, दिनेश मौर्य, नंददेव गौड़, अमर बहादुर कनौजिया,छेदीलाल चौरसिया, काली प्रसाद विश्वकर्मा, दयाराम शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वहीं भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री क्षेत्रवासियों से रुक रुक कर मिलते नजर आए, लोगों का हाल चाल लिया।

0 Comments
Comments