अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह। बोले साथ थे, साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे।


 सुल्तानपुर 

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज पटना सैदखनपुर स्थित महात्मा डिग्री कॉलेज पहुंचे, जहां अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम और हमारा परिवार हमेशा आप लोगों के साथ था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा आप का सुख हो या दुःख, हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। विनोद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आप सबके साथ है। तमाम तरह की योजनाएं भी सभी जाति धर्म के लिए चलाई जा रही है, जो भी पात्र हैं, वो जरूर इसका लाभ लें, यदि कोई परेशानी हो रही हो तो तत्काल अवगत करवाएं ताकि समस्या का निस्तारण करवाया जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपके क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है, उसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं। तमाम तरह के विक कार्य करवाए गए और करवाए भी जा रहे हैं। यदि कही कुछ रह गया हो तो बताइए ताकि वहां भी कार्य करवाया जा सके। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सभी से मुलाकात की और हालचाल लिया। इस दौरान रामजीवन मौर्या, फूलचंद चौहान, कन्ही शर्मा, बेनी प्रसाद बनवासी, विजय लक्ष्मी पूर्व प्रधान नंदलाल पाल रामचंद्र वर्मा प्रधान राम मोहित गौड़, जयप्रकाश गौड़, सोनू पासवान, डीएम पासवान, सुरेंद कनौजिया, अशोक वर्मा, बाबूलाल शर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, दुर्गा शर्मा, अजीत प्रजापति, हंसराज प्रजापति, फक्कड़ वनवासी सहित तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments