ककरहिया में 22 मार्च को चौहान वंशीय क्षत्रिय समाज का भव्य होली मिलन समारोह

 बल्दीराय/सुल्तानपुर

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के रैंचा ग्राम पंचायत के ग्राम ककरहिया में 22 मार्च 2026, रविवार को चौहान वंशीय क्षत्रिय समाज का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक सम्पन्न होगा, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह आयोजन मां आशा देवी चौहान कल्याण समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के वंशजों द्वारा सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है।

समारोह में गोसाईंगंज (अयोध्या) के विधायक श्री अभय सिंह जी एवं इसौली (सुल्तानपुर) के पूर्व विधायक श्री चंद्र भद्र सिंह (सोनू) जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान समर बहादुर सिंह ने समस्त चौहान वंशीय क्षत्रिय समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर

Post a Comment

0 Comments