काली माता के स्थान पर भव्य जागरण


 मशहूर सिंगर दीपिका मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु* 

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा रैचा स्थित काली माता के स्थान पर भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विपिन पाण्डेय एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

जागरण का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद गोंडा की मशहूर भजन गायिका दीपिका मिश्रा ने अपने मधुर स्वर में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। “जय काली माता” के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भीमसेन पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, आशुतोष मिश्र, कपिल देव पाण्डेय, नितिन मिश्र, अखिलेश पाण्डेय, रामकिशोर यादव, नकछेद यादव, राज प्रकाश तिवारी, राम कुमार पाण्डेय उमेश पाण्डेय विपुल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

पूरी रात चले इस जागरण कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर

Post a Comment

0 Comments