बल्दीराय तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहन डोभियारा में सोमवार को फेयरवेल पार्टी एवं शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम के तहत कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई पार्टी दी गई। इस दौरान बच्चों ने अपने विद्यालय के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक वशीर अली शेख, जिनका स्थानांतरण जूनियर हाईस्कूल में हो गया है, को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती विशाखा सिंह ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शेषमणि तिवारी, रागिनी सिंह, विपिन सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा।
जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर

0 Comments
Comments