ऐप्जा के होली मिलन में उमड़ा पत्रकारों का सैलाब, फूलों की होली से महका पूरनपुर ब्लॉक सभागार

पीलीभीत पूरनपुर। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन ऐप्जा के बैनर तले आज पूरनपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह ने पत्रकारिता जगत की एकजुटता की नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम में फूलों की होली के बीच पत्रकारों और सारथी बोर्ड के कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा रहा, जहाँ कलम के सिपाहियों ने एक दूसरे को फूलों से सराबोर कर होली की बधाई दी। जिसमें मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर पुरजोर बात रखी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। दोनों अतिथियों का संगठन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक राजकुमार राजू और मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना ने की, जबकि तहसील अध्यक्ष रामनिवास कश्यप और तहसील प्रभारी सबलू खान ने पूरी व्यवस्था की कमान संभाली।ब्लॉक सभागार में आयोजित इस भव्य मिलन में न केवल होली का उल्लास दिखा, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं और पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी तीखी चर्चा हुई। सारथी बोर्ड के पदाधिकारियों और क्षेत्र के तमाम पत्रकारों की मौजूदगी में फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर भक्ति और उल्लास के रंगों में सराबोर हो गया। प्रोग्राम में प्रमुख रूप से अभिषेक पांडे जिला अध्यक्ष, मुख्य अतिथि नवीन अग्रवाल वरिष्ट पत्रकार  विशिष्ट अतिथि, राजकुमार राजू जिला संरक्षक, अनुज सक्सेना मंडल अध्यक्ष, रामनिवास कश्यप तहसील अध्यक्ष, सबलू खान तहसील प्रभारी, रुसान अहमद तहसील उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मो हनीफ , लुकमान खान, केशव दीक्षित, शोभित वर्मा, सर्वेश शर्मा, लियाउल खान, पिंकू भारती, बबलू शर्मा,सहित क्षेत्र के समस्त पत्रकार एवं सारथी बोर्ड के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ लुकमान खान पीलीभीत

Post a Comment

0 Comments