दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

बल्दीराय थाना क्षेत्र में हलियापुर–सुलतानपुर मार्ग पर सैनी मोड़ के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान ककरहिया भवानीगढ़ निवासी सर्वेश कुमार (25 वर्ष), मेघमऊ निवासी शुभम (27 वर्ष) और सेमरा निवासी कमलेश (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बल्दीराय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सर्वेश कुमार और कमलेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि शुभम का इलाज जारी है।

पारा चौकी प्रभारी रामराज ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार या लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है।

जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर 

Post a Comment

0 Comments