कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई शुरू, पेट्रोलियम मंत्रालय की अपील- पैनिक बुकिंग से बचें*


 ईरान जंग और मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई थी. 

* जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी. 

*पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि 29 राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू हो गई है.*

* उन्होंने यह भी कहा कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है. पर्याप्त भंडार है.

* लेकिन लोग अभी भी बड़े पैमाने पर पैनिक बुकिंग कर रहे हैं. 

* उन्होंने लोगों से अपील की है कि पैनिक बुकिंग से बचे. 

*पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, "व्यावसायिक सिलेंडर के बारे में काफी चर्चा हुई है उसके बाद निर्णय ये लिया गया कि व्यावसायिक उपभोक्ता को कुछ LPG दी जाए और इस संबंध में राज्य सरकार से भी बात हुई है ...और लगभग 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में व्यावसायिक सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया है और वो ग्राहक को मिल रहे है..."*

Post a Comment

0 Comments