श्रीगंगानगर: न्यू ईयर पार्टी के बाद युवक की हत्या, शव को कार में डालकर आरोपी फरार, पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लिया*

*01 जनवरी गुरुवार 2026-27*

*श्रीगंगानगर:* नए साल के पहले दिन जिले में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में हनुमानगढ़ रोड पर चेताली एन्क्लेव कॉलोनी के पास एक कार में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़ी कार में शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लिया।

सीओ सिटी आईपीएस विशाल जांगिड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को कार में डाला और पहचान छिपाने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ रोड पर बालाजी धाम और चेताली एन्क्लेव के बीच सड़क किनारे कार खड़ी कर फरार हो गए।

*पुलिस जुटा रही साक्ष्य:*

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एमओबी टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस जांच के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, वहीं हनुमानगढ़ की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ

इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या 

Post a Comment

0 Comments