रामाय सेवा ट्रस्ट के सेवा संगम में असहायों को बांटे गए कंबल*


 अयोध्या। शिव दयाल जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सेवा संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रामाय सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं बास्केटबॉल के राष्ट्रीय कोच चंदेश्वर पांडेय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरयू मंदिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र, प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ला, पार्षद अनुज दास, संजय पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जरूरतमंदों को कंबल अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी जनता का आशीर्वाद लेकर निरंतर जनसेवा का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर बुजुर्गों, बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय कोच चंदेश्वर पांडेय ने समाज सेवा की निरंतरता बनाए रखने के लिए पूर्व महापौर की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है और अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं।

इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या 

Post a Comment

0 Comments