ब्रेकिंग न्यूज
विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल
सुल्तानपुर।
बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर विभागीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। मुख्य मार्ग के किनारे अब तक फुटपाथ का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे मार्ग पर ही वाहनों का खड़ा होना आम हो गया है। इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और पैदल चलने वालों व साइकिल सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर अतिक्रमण की वजह से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बावजूद इसके संबंधित विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस जटिल समस्या को देखकर भी अनजान बने हुए हैं। न तो अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही फुटपाथ निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग के किनारे शीघ्र फुटपाथ का निर्माण कराया जाए, ताकि पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू हो।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर संबंधित विभाग कब इस समस्या पर संज्ञान लेकर फुटपाथ निर्माण कराएगा।
इंडिया की सोच बुलंद से रिपोर्टर जय प्रकाश सिंह

0 Comments
Comments