खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बडी खबर से आपको रूबरू करवा दे कि खागा नगर की अस्त व्यस्त प्रशासनिक व्यवस्था से आये दिन दुर्घटनाए हो रही है।
नगर वासियो की मांग है कि साशन प्रसाशन अपनी प्रतिज्ञा को यादकर जनता जनार्दन की सेवा की प्रतिज्ञा याद करें
स्वर्गीय हुकुम की शोकसभा में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष ने कहा कि नगर में नो एंट्री की व्यवस्था की जाए
फुटपाथ की दुकानों को उचित स्थान देकर फुटपाथ खाली कराया जाय।
खागा की सड़कें कब तक खून के रंग में रंगी जाएंगी
दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम पायदान खड़े व्यक्ति के विकास को समर्पित सरकार है
गरीब व्यक्ति की मौत यूँ ही कब तक सड़कों में होती रहेगी
खागा व्यापारियों की मांग है कि नो एंट्री सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक होनी चाहिए
आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) के अध्यक्ष प्रशांत केशरवानी ने कहा कि 2018 में जितने भी मकान तुड़वाये गए हैं और जो खाली पड़ी ज़मीन मेंजो अतिक्रमण है उसे जल्द से हटाकर सड़क का चौड़ीकरण किया जाए जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटना किसी भी व्यक्ति के साथ न घटे।
अब बस बहुत हुआ खागा की सड़कों को खून से लाल होने नहीं देंगे – प्रवीण पांडेय
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने नगर में नो एंट्री लगाए जाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़े जाने का किया ऐलान
समिति को व्यापार मंडल, विद्यार्थी परिषद, गंगा समग्र ने दिया समर्थन
खागा — नगर में 9 जनवरी, शुक्रवार की शाम हुई दुःखद सड़क दुर्घटना के विरोध में रविवार को खागा नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक संगठनों, नागरिकों, व्यापारियों एवं पत्रकारों ने एकत्र होकर दिवंगत युवक स्वर्गीय हुकुम चंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आशुतोष बाजपेई ग्राउंड रिपोर्ट फतेहपुर

0 Comments
Comments