महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर सुलतानपुर में जश्न


 सुलतानपुर। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय सुलतानपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और मिठाइयां बांटीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने सुशासन और विकसित भारत के एजेंडे के पक्ष में मतदान किया है। मुंबई महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र की 29 में से 25 नगर निगमों में भाजपा की जीत एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे अमीर नगर निगम में अब भाजपा का मेयर बैठेगा, जो पार्टी के लिए गर्व का विषय है।

पार्टी मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने कहा कि जनता नकारात्मक राजनीति को नकार कर भाजपा के विकास कार्यों पर विश्वास जता रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, काली सहाय पाठक, वीरेंद्र भार्गव, सोहनलाल निषाद, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments