इसके उपरांत पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई 14 पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों व आमजन को शपथ दिलाई गई।
तत्पश्चात जिला महिला चिकित्सालय में जन्मी 18 नवजात बालिकाओं के परिजनों के साथ केक काटकर उत्सव मनाया गया तथा बेबी किट, कपड़े व कंबल भेंट किए गए। इस अवसर पर वी.पी. वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रीति जैन उपजिलाधिकारी सदर, सौरभ सावंत क्षेत्राधिकारी, डॉ. जे.सी. सरोज अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. आर.के. यादव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला), शैलेन्द्र तिवारी सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हंसमती महिला थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

0 Comments
Comments