*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के धनपतगंज थाना अंतर्गत पूरे परमेश्वरी मजरे पंडरे गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बल्दीराय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायती पत्र सौंपकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया।ग्रामीणों जगदीश यादव, राजेंद्र प्रताप, दिनेश कुमार, प्रेम कुमार यादव, कृष्ण नारायण, विजय कुमार यादव, राधेश्याम यादव, राम केवल और राज नारायण का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा गाटा संख्या 103 चक मार्ग, 118 घूर गड्ढा, 117 चक मार्ग, 119 सेक्टर मार्ग तथा 120 सरकारी नाली खाते की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इससे गांव के रास्ते बाधित हो रहे हैं और नाली पर अतिक्रमण के कारण जलनिकासी प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग से जांच रिपोर्ट तलब करने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

0 Comments
Comments