*सुल्तानपुर।*
नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश (NUJ यूपी) की सुल्तानपुर जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह एवं महामंत्री जयशंकर दुबे के संयोजन में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रेस क्लब सुल्तानपुर के जीर्णोद्धार को लेकर विस्तृत एवं ठोस चर्चा करना रहा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य में संगठन पूरी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय भूमिका निभाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब केवल एक भवन नहीं, बल्कि जनपद के पत्रकारों की पहचान, गरिमा और अधिकारों का केंद्र है, जिसे सशक्त करना समय की आवश्यकता है।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह व जिला महामंत्री जय शंकर दूबे द्वारा जिला सूचना अधिकारी से वार्ता कर प्रेस क्लब की भूमि, भवन एवं उससे जुड़े समस्त अभिलेखों की जानकारी संगठन को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। जिला सूचना अधिकारी ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि प्रेस क्लब से संबंधित समस्त जानकारी संगठन को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जीर्णोद्धार की प्रक्रिया को गति मिल सके।
बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रेस क्लब को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और पत्रकार हितैषी स्वरूप देने के लिए संगठन स्तर पर आवश्यक रणनीति बनाई जाएगी और प्रशासनिक समन्वय के साथ कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
बृजेश श्रीवास्तव (बंटू), विक्रम विजेंद्र सिंह, विनय सिंह, सुभाष पाठक, आशीष श्रीवास्तव, के.डी. शुक्ला, श्यामचंद श्रीवास्तव, इम्तियाज रिजवी, मीडिया प्रभारी रवि दुबे,सर्वेश यादव, दीपंकुश श्रीवास्तव, एस.पी. सिंह, शिवसागर, दीप्ति रानी सहित संगठन के कई अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी एवं सदस्यगण।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि प्रेस क्लब सुल्तानपुर के जीर्णोद्धार को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा।
— नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश, सुल्तानपुर जिला इकाई

0 Comments
Comments