चांदा में समाजसेवी पप्पू दूबे ने लम्भुआ विधायक का किया सम्मान

चांदा-सुलतानपुर (एसएनबी)

स्थानीय क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा में शुक्रवार को चांदा कस्बे में एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी पप्पू दूबे द्वारा लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सीताराम वर्मा व प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा रामचन्द्र मिश्रा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर  लम्भुआ ब्लॉक प्रमुख कुँवर बहादुर सिंह,प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि/भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर कमैचा अमित त्यागी एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी,मंडल महामंत्री प्रताप नारायण ओझा,ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष रमेश दूबे को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही। वहीं समाजसेवी पप्पू दूबे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। कार्यक्रम में प्रमोद निषाद,पवन दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments