अयोध्या।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर हवाई अड्डे के द्वितीय चरण (Second Phase) के विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में हवाई अड्डे के द्वितीय चरण में आने वाली विभिन्न बाधाओं एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। साथ ही राज्य सरकार के स्तर से हवाई अड्डे से संबंधित जिन कार्यों को किया जाना है, उनके संबंध में भी आवश्यक आश्वासन प्रदान किया गया।
इस बैठक में हवाई अड्डा निदेशक धीरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमित भट्ट, उप जिलाधिकारी सदर श्री राम प्रसाद त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या, अधिशासी अभियंता (सिंचाई विभाग), अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी तथा हवाई अड्डे के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य द्वितीय चरण के विकास कार्यों को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करना।

0 Comments
Comments