नए साल पर कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस अलर्ट*


 अभयनन्द संवाददाता अमर सिंह सुल्तानपुर*

सुल्तानपुर बंधुआ कला — नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बंधुआ कला थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि न्यू ईयर ईव के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, झगड़ा करने, हुड़दंग मचाने या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि नए साल का स्वागत जिम्मेदारी के साथ करें और कानून का पालन करें। पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या 

Post a Comment

0 Comments